महाराष्ट्र- सतारा : योग विद्यालय की शिक्षिका से छेड़-छाड़ का आरोपी मनोज भट्ट को महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तराखण्ड से किया गिरफ्तार ।
सूत्रों से यह भी पता चला है कि मनोज धर्मगुरुओं के पास जाकर उनसे blackmailing के जरिए भारी रकम लेने के लिए अनेक प्रकार की धमकियाँ देता है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): महाराष्ट्र के सातारा के शिरगाँव स्थिति एक योग संस्थान में छेड़छाड़ के आरोपी मनोज भट्ट को पुलिस ने पकड़ लिया है। खबर है कि आरोपी मनोज भट्ट ने योग संस्थान की एक योग प्रशिक्षिका की छेड़छाड़ का निशाना बनाया था और उसके बाद अपने घर उत्तराखण्ड भाग गया था।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार योग संस्थान से भागने के पश्चात मनोज लगातार योग संस्थान को धमकियाँ भी दे रहा था कि वह संस्थान को नुकसान पहुंचाएगा। सूत्रों से यह भी पता चला है कि मनोज धर्मगुरुओं के पास जाकर उनसे blackmailing के जरिए भारी रकम लेने के लिए अनेक प्रकार की धमकियाँ देता है। लेकिन इस बार अपनी आपराधिक प्रवृत्ति के कारण पकड़ा गया।
सूत्रों के अनुसार मनोज संस्थान से भागने के बाद से एक श्याम नाम के नेपाली शख्स के साथ लगातार संपर्क में है। यह श्याम नाम का व्यक्ति नेपाल का एक माओवादी अपराधी है और श्याम के तार माओवादियों के बड़े संगठन और उसके बड़े नेताओं से जुड़े है। माओवादियों की इस भागीदारी के चलते यह केस धर्मगुरुओं और धर्मसंस्थानों के खिलाफ एक बड़ी साजिश का हिस्सा लगता है। ऐसा प्रतीत होता है कि असली काम को अंजान देने से पहले अपने कुकृत्यों के चलते मनोज को भागना पड़ गया।