अमेरिका- शिकागो : घर में विवाद के बाद हुई गोलीबारी, पुलिस के अनुसार 4 की मौत और 4 हुए घायल ।
माना जा रहा है कि इनमें से कोई भी नाबालिग नहीं था।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): अमेरिका मे एक बार फिर गोली बारी की खबर है। अमेरिका में शिकागो के साउथ साइड इलाके के एक घर में बहस के बाद हुई गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना मंगलवार तड़के करीब 5:42 बजे हुई। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस को पीड़ितों के बारे में थोड़ी जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि इनमें से कोई भी नाबालिग नहीं था।
पुलिस के मुताबिक, चार घायलों में से 25 वर्षीय युवक और एक अन्य व्यक्ति के सिर में पीछे से गोली मारी गई। इनकी हालत के बारे में जानकारी सामने नहीं आयी है, जबकि 23 वर्षीय युवती और एक अन्य महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस की ओर से कार्यवाई जारी है।