दिल्ली-गुजरात से लेकर बंगाल तक रामनवमी पर हिंसा-आगजनी, भारी बवाल, शोभायात्रा के दौरान चले पत्थर

देश में गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर कई राज्यों में हिंसक घटनाएं सामने आईं। पुलिस की इजाजत के बगैर कुछ संगठन रामनवमी पर जुलूस निकालने पर अड़ गए थे। वहीं पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शोभायात्रा के दौरान पथराव किया गया है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): देश में गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर कई राज्यों में हिंसक घटनाएं सामने आईं। पुलिस की इजाजत के बगैर कुछ संगठन रामनवमी पर जुलूस निकालने पर अड़ गए थे। वहीं पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शोभायात्रा के दौरान पथराव किया गया है। यह घटना हावड़ा के शिवपुरी इलाके में हुई है। इस दौरान शरारती तत्त्वों ने सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। आगजनी की वारदात को भी अंजाम दिया। गुजरात के वडोदरा के फतेहपुरा इलाके में एक ही दिन में दो बार शोभायात्रा को निशाना बनाया गया। एक दिन में यहां दूसरी बार शोभायात्रा पर पथराव किया गया। इससे पूरे इलाके में तनाव है। दिल्ली से लेकर गुजरात और बंगाल भी इससे अछूता नहीं रहा। गुजरात के वडोदरा में माहौल बिगड़ा नजर आया। देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में करीब एक साल बाद एक बार फिर तनाव का माहौल नजर आया।

उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। दोपहर में पथराव के बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया था, लेकिन शाम को एक बार फिर पथराव होने से प्रशासन सवालों के घेरे में है। इसी बीच वडोदरा मे पत्थरबाजी के बाद 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वडोदरा शहर में फतेहपुरा इलाके में रामनवमी के जुलूस पर दोपहर के समय एक शोभायात्रा पर पथराव किया गया, पर शाम को एक बार फिर उपद्रव हो गया। पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान पथराव किया गया। यह पूरी घटना हावड़ा के शिवपुरी इलाके में हुई है। इस दौरान शरारती तत्त्वों ने सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। आगजनी की वारदात को भी अंजाम दिया। इस घटना के बाद वहां तनाव की स्थिति है।

एक बार फिर दिल्ली के जहांगीरपुरी में करीब एक साल बाद तनाव का माहौल देखने को मिला। खास बात यह है कि रामनवमी के दिन यह स्थिति उत्पन्न हुई। यह स्थिति दिल्ली पुलिस द्वारा हर साल की तरह इस बार रामनवमी पर जुलूस नहीं निकालने देने की वजह से उठ खड़ी हुई है। पुलिस की इजाजत के बगैर कुछ संगठन रामनवमी पर जुलूस निकलाने पर अड़ गए थे। दिल्ली पुलिस ने रामनवमी पर जुलूस निकालने को लेकर बढ़ते दबाव के बीच जहांगीरपुरी में लोगों को एक सीमित इलाके में रामनवमी का जुलूस निकालने की इजाजत दी। इसके लिए पुलिस ने जहांगीरपुरी के रामलीला मैदान के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी।

Comments are closed.