Shani Amavasya 2019 : शनि देवता को प्रसन्न करने के लिए शनि अमावस्या पर करें ये आसान उपाय !

ज्योतिष शास्त्र मान्यता है कि अमावस्या के दिन करने वाले उपाय विशेष फल प्रदान करते हैं

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : Shani Amavasya 2019: शनिदेव भाग्यविधाता, न्याय के देवता हैं, शनि अमावस्या को किये गए उपाय सफलता प्राप्त करने एवं ग्रहों के दुष्परिणामों से छुटकारा पाने हेतु बहुत उत्तम होते है। ज्योतिष शास्त्र मान्यता है कि अमावस्या के दिन करने वाले उपाय/टोटके विशेष फल प्रदान करते हैं। अमावस्या के इन पूजा में कुछ ऐसे उपाय और टोटके काम में लें। परेशानियों को दूर करने के लिए अमावस्या पर ये उपाय अवश्य आजमाने चाहिए।इस बार 2019 में पौष माह की स्नान दान की अमावस्या 5 जनवरी को है। अमावस्या के दिन व्रत रखने से घर में खुशहाली आती है और मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्ट दूर होते है। अमावस्या के दिन व्रत रखने से घर में खुशहाली आती है। इससे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्ट दूर होते है। खासकर जिनकी कुंडली में अर्ध काल सर्प योग होता है या फिर पूर्ण काल सर्प योग होता है, उन्हें इस दिन इससे मुक्त होने के उपाय करने चाहिए

जीवन की परे‍शानियां दूर करेंगे अमावस्या के 10 आसान उपाय- 

  • अमावस्या के दिन शनि देव पर कड़वा तेल, काले उड़द, काले तिल, लोहा, काला कपड़ा और नीला पुष्प शनि पर चढ़ाएं।
  •  अमावस्या के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। गोलियां बनाते समय भगवान का नाम लेते रहें।
  • किसी तालाब या नदी में जाकर ये  आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो सकता है।
  • शनि के पौराणिक मंत्र “ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसंभुतं नमामि शनैश्चरम।” की एक माला का जाप करें।
  • इस दिन घर में अपने लिए हवन करवायें और शनि की पूजा करें।
  • पानी वाले 11 नारियल, काली-सफेद तिल्ली 400-400 ग्राम काले कपड़े में बांधकर शनिदेव की प्रार्थना कर पूर्व की ओर मुंह रखते हुए नदी में बहा दें।
  • गाय को पांच फल और रोटी खिलाएं।
  • घर के आंगन में मौजूद तुलसी पर सुबह और शाम घी का दीपक जलाएं।
  • इस दिन भूलकर भी तुलसी के पत्‍ते या बिलव पत्र न तोड़ें।
  • पीपल वृक्ष की परिक्रमा करें। समय प्रात:काल मीठा दूध वृक्ष की जड़ में चढ़ाएं तथा तेल का दीपक पश्चिम की ओर बत्ती कर लगाएं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.