नंगे पांव अंगारों पर दौड़े संबित पात्रा, पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ओडिशा के पुरी जिला में झामू जात्रा में पूजा के दौरान पहुंचे थे। इस दौरान यहां की परंपरा के मुताबिक जलते हुए कोयले पर चले। उन्होंने खुद इसका वीडियो शेयर किया। पात्रा ने ट्वीट किया कि आज, मैंने पुरी जिले के समांग पंचायत के रेबती रमण गांव में तीर्थयात्रा में भाग लिया, आग पर चलकर माता का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस तीर्थयात्रा में आग पर चलकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण और क्षेत्र में शांति के लिए आग पर चलने का कार्य किया। शक्ति पूजा हमारी सनातन संस्कृति एवं परंपरा का अहम हिस्सा है, पुरी जिले के समंग पंचायत के रेबती रमण गांव में आयोजित यह दंड और झामू यात्रा इसी प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। इस तीर्थयात्रा में अग्नि पर चलकर मां की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर, खुद को धन्य अनुभव कर रहा हूं।

Comments are closed.