फ्लाइट के टॉयलेट में सिगरेट पीते पकड़ा गया शख्स, जबरदस्ती बांधने पड़े हाथ-पैर

यहां लंदन से मुंबई को जाने वाली विमान एयर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में एक 37 वर्षीय शख्स सिगरेट पीते पकड़ा गया है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): लंदन से मुंबई को जाने वाली विमान एयर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में एक 37 वर्षीय शख्स सिगरेट पीते पकड़ा गया है। इस मामले में आरोपी रत्नाकर करुणकांत द्विवेदी के खिलाफ संबंधित अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार जब उसे सीट पर बिठाया गया तब वह रुका नहीं और अपने सिर को पटकने लगा। करुणकांत पर आरोप है कि वह सभी क्रू मेंबर्स पर चिल्लाने लगा इसके बाद उसे जैसे तैसे पकड़कर सीट पर बिठाया गया। लेकिन वह सीट पर बैठने से मना करने लगा और फ्लाइट के दरवाजे के पास गया। इसके बाद उसने फ्लाइट के गेट को खोलने की कोशिश की। इसके बाद विमान के यात्री डर गए और इस कारण मजबूरन आरोपी शख्स के हाथ पैर को बांधना पड़ा और फिर उसे सीट पर बिठाया गया। इसके बाद फ्लाइट में लोगों ने डॉक्टर को तलाशना शुरू किया। इसके बाद एक आदमी वहां आया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसके बैग से निकालकर गोली उसे दी जाए। लेकिन जब लोगों ने उसके बैग को चेक किया तो उसके बैग से कोई दवाई नहीं मिली। बल्कि सिगरेट का डिब्बा मिला। फ्लाइट के लैंड करते ही आरोपी को सहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी भारतीय मूल का है। लेकिन वह अमेरिका का नागरिक है और उसके पास अमेरिकी पासपोर्ट भी है। आरोपी के मेडिकल टेस्ट के लिए सैंपल लेकर लैब भेज दिया गया है। इससे यह पता लगाया जाएगा कि यात्रा के दौरान क्या वह शख्स नशे में था या फिर मेंटली डिस्टर्ब था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.