J&K: LoC पर PAK की फायरिंग, 3 दिन में 7वीं बार किया सीजफायर उल्‍लंघन

पाकिस्‍तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्‍लंघन किया। सुबह से ही पुंछ जिले में एलओसी से सटे खारी करमारा क्षेत्र में गोलीबारी हो रही है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्‍तान ने गुरुवार सुबह एक बार फिर सीजफायर का उल्‍लंघन किया। सुबह से ही पुंछ जिले में एलओसी से सटे खारी करमारा क्षेत्र में गोलीबारी हो रही है। भारतीय सेना भी पाकिस्‍तान की ओर से की गई फायरिंग का मुहतोड़ जवाब दिया। बता दें कि पिछले तीन दिनों में पाकिस्‍तान ने 7वीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

बुधवार को भी पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत पुंछ के गुलपुर इलाके में गोलाबारी से की। पाकिस्तान की ओर से सुबह छह बजे से भारतीय चौकियों, रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। वहीं भारतीय सेना भी इसका कड़ा जवाब दिया। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में गुलपुर और खारी करमारा में चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब नौ बजे, पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ में छोटे हथियारों और भारी कैलिबर हथियारों से गोलियां चलाईं और गोले दागे।

अगर नए साल की बात करें तो अब तक 9 दिनों में ही पाकिस्तान ने जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा पर 16 बार गोलाबारी की है। इनमें से तीन बार जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने के लिए गोलियां दागी गई हैं। यह गनीमत है कि अभी तक पाकिसतन की इस गोलाबारी में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बीते वर्ष में पाकिस्तान ने 2934 बार गोले दाग संघर्ष विराम तोड़ते हुए सीमा पर खूब खून बहाया। यह पिछले पंद्रह सालों से सबसे ज्यादा दी। बीते वर्ष के मुकाबले सीमा पर पाकिस्तान की गोलाबारी में तीन गुणा बढ़त दर्ज हुई है। पिछले साल संघर्ष विराम के मामलों में राज्य में 61 लोगों की मौतें हुई व अढ़ाई सौ के करीब घायल हुए। जबकि वर्ष 2017 में सीमा पर संघर्ष विराम के 971 मामलों में 19 सुरक्षाकर्मियों समेत 31 लोग मारे गए व 151 घायल हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.