अस्पताल में लगी आग 6 जिंदा जले, बचने के लिए बाथटब में बैठे,दम घुटने से मौत

शुक्रवार रात 1 बजे झारखंड के धनबाद में एक प्राइवेट अस्पताल में आग लग गई। इसमें डॉक्टर दंपती समेत 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के वक्त सभी लोग सो रहे थे। डॉक्टर का शव बाथटब से मिला है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): शुक्रवार रात 1 बजे झारखंड के धनबाद में एक प्राइवेट अस्पताल में आग लग गई। इसमें डॉक्टर दंपती समेत 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के वक्त सभी लोग सो रहे थे। डॉक्टर का शव बाथटब से मिला है। ऐसा कहा जा रहा है कि खुद को बचाने के लिए वे पानी के टब में बैठ गए थे। यहीं उनकी लाश मिली। डॉक्टर अपने परिवार के साथ हॉस्पिटल के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। बताया जा रहा है कि सबसे पहले स्टोर रूम में आग लगी इसके बाद आग फैलती ही चली गई। हादसे के वक्त सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।

अस्पताल का नाम हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल है और धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलिफोन एक्सचेंज रोड पर है। डॉक्टर परिवार समेत क्लिनिक के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। हादसे में डॉक्टर दंपती डॉ. विकास हाजरा, डॉ. प्रेमा हाजरा , भांजा सोहम खमारू, रिश्तेदार शंभू सिंघो, नौकरानी तारा मंडल समेत 6 की दम घुटने से मौत हो गई। सभी शव अलग-अलग कमरों से बरामद हुए हैं। गार्ड ने बताया कि रात 1 बजे के बाद चिंगारी दिखाई थी। हम दौड़कर ऊपर भागे तब तक पहली मंजिल आग की लपटों से घिर गई। करीब 1 घंटे बाद हमने बाकी सुरक्षाकर्मियों की मदद से 6 बॉडी बाहर निकाली। आग लगने के दौरान नीचे वाले वार्ड में 10-15 मरीज भी भर्ती थे। जैसे ही उन्हें आग लगने की जानकारी हुई वो खुद निकलकर बाहर चले गए। आग वहां तक नहीं पहुंची थी। आग सिर्फ फर्स्ट फ्लोर तक ही पहुंची थी।

वहीं इस आग की घटना पर स्थानीय विधायक ने जांच की मांग की है। धनबाद से बीजेपी के विधायक राज सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “धनबाद के लिए काली रात। धनबाद का प्रमुख अस्पताल, हाजरा मेमोरियल अस्पताल में भीषण आग से प्रमुख महिला रोग चिकित्सक डॉ प्रेमा हाजरा, डॉ विकास हाजरा सहित 5 लोगों की मौत हो गई। बहुत ही दुखद घटना। इस घटना की गम्भीरता से गहन जांच होनी चाहिए। भगवान सबकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.