himachal-news‎ > ‎

स्टंट ने ले ली निर्दोष की जान

posted May 17, 2012, 8:45 PM by Site Designer
मुंबई
लोकल ट्रेनों में यात्रा के दौरान गेट पर लटकने , छेड़छाड़ करने और स्टंटबाजी करने जैसे किस्से आम होते जा रहेहैं। ऐसी घटनाएं जानलेवा भी साबित हो रही है। बुधवार को वेस्टर्न लाइन पर जोगेश्वरी और गोरेगांव स्टेशन केबीच डाउन ट्रेन में यात्रा कर रहे मकबूल अंसारी (30) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मकबूल की मौत काकारण बनी दो लड़कों की स्टंटबाजी , जिन्हें बोरिवली जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। नेपाल के वीरगंज कामकबूल मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

कोर्ट ने जेल भेजा
पुलिस के अनुसार , यह घटना दोपहर 2 बजे के करीब हुई। चलती लोकल ट्रेन के फुटबोर्ड पर मोहित नारायणसिंह और भवानी भोपाल सिंह कलाबाजियां कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि माहिम स्टेशन से हीमोहित और भवानी सामने से गुजर रही ट्रेनों के लोगों से हवा में हाथ लहराकर ताली मिला रहे थे। जब ट्रेनजोगेश्वरी से निकली , तब सामने से आ रही ट्रेन से किसी अज्ञात व्यक्ति ने भी मोहित और भवानी के सामनेताली मिलाने के लिया हाथ चलाया। इस घटना में मोहित और भवानी अपने बचाव के लिए झुक गए , लेकिनअज्ञात व्यक्ति का हाथ दोनों आरोपियों के बीच में खड़े मकबूल के चेहरे पर पड़ गया और ट्रेन से गिरकर उसकीमौत हो गई। लोगों ने मोहित और भवानी को बोरिवली जीआरपी के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों पर धारा 304 (अ ) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्हें कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

धारा 156 के अंतर्गत अपराध
दरअसल फुटबोर्ड या ट्रेन की छत पर यात्रा करना रेलवे ऐक्ट की धारा 156 के अंतर्गत अपराध के दायरे में आताहै। इसमें दोषी व्यक्ति पर 500 रुपये का जुर्माना या तीन महीने की जेल हो सकती है। हालांकि मुंबई की लोकलट्रेनों के फुटबोर्ड पर यात्रा करने वालों पर इस तरह की कार्रवाई करने का एक भी मामला अभी तक सामने नहींआया है।
Comments