entertainment-1‎ > ‎

बिग बी ने की प्रीति जिंटा की तारीफ

posted Jun 20, 2012, 11:47 AM by Site Designer
मुंबई। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अभिनेत्री प्रीति जिंटा के तारीफ के पुल बांध दिए। उन्होंने लिखा कि जिस तरह से प्रीति ने बिना किसी की सहायता के फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाया और सफल हुई वह तारीफ के काबिल है।

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि प्रीति खुले मिजाज की और बहुत ईमानदार लड़की हैं। फ्रांस की इजाबेल अडजनी प्रीती जिंटा की आने वाली फिल्म इश्क इन पैरिस में प्रीति के साथ नजर आएगी। फ्रांसीसी राजदूत ने इजाबेल को सम्मानित करने के लिए पार्टी दी जिसमें प्रीति ने बिग बी को भी बुलाया। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि वह प्रीति को बहुत पसंद करते हैं इसलिए वह वहां प्रीती और उनके मेहमानों को शुभकामनाएं देने गए। बच्चन प्रीति के साथ वीर जारा और कभी अलविदा न कहना जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

37 वर्षीया प्रीति की अपनी प्रोडक्शन कंपनी पी जेड एन जेड मीडिया है और किंग 11 पंजाब की वह ओनर हैं। बच्चन ने उनकी तारीफ में कहा कि प्रीति बिजनेस के बारे में ज्यादा न जानते हुए भी बिजनेस में अपना हाथ आजमाया।
Comments