Coronavirus : 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 14,821 नए मामले, 445 लोगों की मौत

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही। देश में लगातार बढ़ते मामलों के बीच संक्रमित मरीजों की संख्या 4.25 लाख के पार पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि इनमें से कुल 2 लाख 37 हजार 196 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। आइसीएमआर के मुताबिक देश में 69 लाख 50 हजार 493 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं। एक भारत-चीन बॉर्डर पर और दूसरा चीन से आए वायरस के खिलाफ। हमारे 20 वीर जवान पीछे नहीं हटे थे और हम भी पीछे नहीं हटेंगे और दोनों युद्ध जीतेंगे।महाराष्ट्र में 3,870 नए केस मिले महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 1.32 लाख को पार कर गई है। रविवार को 3,870 नए मामले सामने आए थे। राज्य में अब तक 6,170 लोगों की जान भी जा चुकी है। अब तक 65,744 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सक्रिय मामले 60,161 रह गए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 25 हजार 228 पहुंच गई है। इसमें से 1,74,387 एक्टिव केस हैं, अब तक 2,37,196 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 13,699 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और तीन सौ से अधिक मरीजों की जान भी चली गई। देश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 4,10,461 हो गई है। इनमें से 2,27,755 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 13,254 लोगों की अब तक जान जा चुकी है और 1,69,451 सक्रिय मामले रह गए हैं। इस तरह सक्रिय मामलों से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 58,305 ज्यादा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.