भारतीय विदेश नीति को सराहाते हुए पुतिन ने पीएम मोदी को बताया सच्चा देशभक्त

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पुतिन ने रूसी विशेषज्ञों की एक सभा वल्दाई डिस्कशन क्लब को बताया कि अंत में पश्चिमी देशों को विश्व के भविष्य के लिए रूस और दूसरी प्रमुख ताकतों के साथ बातचीत करनी ही होगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक मामलों में पश्चिम के अविभाजित प्रभुत्व का ऐतिहासिक काल खत्म हो रहा है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम एक ऐतिहासिक सीमा पर खड़े हैं। हमारे सामने शायद सबसे खतरनाक, अप्रत्याशित और द्वितीय युद्ध की समाप्ति के बाद से सबसे महत्वपूर्ण दशक है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संघर्ष के दौर के बावजूद रूस पश्चिमी देशों को अपना दुश्मन नहीं मानता। रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत की भूमिका बढ़ेगी। रूस ने भारत को उर्वरक आपूर्ति में 7.6 गुना की वृद्धि की। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दुनिया दूसरे विश्व युद्ध के बाद से सबसे खतरनाक दशक का सामना कर रही है।
पुतिन ने गुरुवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत की भूमिका बढ़ेगी। रूस ने भारत को उर्वरक आपूर्ति में 7.6 गुना की वृद्धि की। पुतिन ने पीएम मोदी को एक बड़ा देशभक्त कहा। रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि भारत की हमेशा एक स्वतंत्र विदेश नीति रही है और रूस हमेशा से ही खास संबंध रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया सबसे खतरनाक दशक का सामना कर रही है, क्योंकि पश्चिमी अभिजात वर्ग अमेरिका और उसके सहयोगियों के वैश्विक प्रभुत्व के अपरिहार्य पतन को रोकने के लिए जोर आजमाइश कर रहा है। अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन युद्ध को भड़काने का आरोप लगाने वाले पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश खतरनाक, खूनी और गंदा भू-राजनीतिक खेल खेल रहे थे, जिससे दुनियाभर में अराजकता फैल रही थी। उन्‍होंने कहा कि उनका इरादा यूक्रेन में परमाणु हथियार के इस्‍तेमाल का नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.