कर्नाटक में कांग्रेस पर गरजे अमित शाह, कांग्रेस को बताया PFI का रक्षक

कर्नाटक में जनसभा को संभोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देशद्रोही पीएफआई के 1700 सदस्यों को रिहा कर दिया था लेकिन हमारी सरकार ने इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): कर्नाटक में जनसभा को संभोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।। शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देशद्रोही पीएफआई के 1700 सदस्यों को रिहा कर दिया था लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया। देशद्रोही तत्वों को मजबूत करने वाली कांग्रेस पार्टी कभी कर्नाटक की रक्षा नहीं कर सकती। अमित शाह ने आगे कहा कि आपके के पास का राज्य केरल है। अगर आप कर्नाटक को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो यह सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस 18वीं सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान में विश्वास करते हैं और दोनों पार्टियां कर्नाटक के लिए कुछ भी अच्छा नहीं कर सकतीं।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और जद (एस) कर्नाटक के लिए कोई अच्छा काम नहीं करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब भी भाजपा की सरकार थी, कर्नाटक समृद्ध हुआ। शाह के अनुसार, देश भर के किसान पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को उनके किसान समर्थक उपायों के लिए याद करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश येदियुरप्पा को याद करता है क्योंकि बेंगलुरु उनके नेतृत्व में समृद्ध हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.