हिंदुत्व को झूठा बताने वाले अभिनेता चेतन कुमार बेंगलुरु में गिरफ्तार
कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार द्वारा हिंदुत्व को झूठा बताने पर उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने बीते दिन हिंदुत्व को लेकर एक ट्वीट किया था जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब इस ट्वीट के कारण चेतन कुमार गिरफ्तार हो गए हैं।
(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार हिंदुत्व को लेकर किए गए ट्वीट के कारण बुरी तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने बीते दिन एक ट्वीट करते हुए हिंदुत्व को झूठा बताया था, जिसकी वजह से अब वो गिरफ्तारी हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा था कि ‘हिंदुत्व को झूठ पर बनाया गया है।’ एक्टर का ट्वीट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब मंगलवार को चेतन कुमार को बेंगलुरु में शेषाद्रीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चेतन कुमार ने बीते दिन ट्वीट करते हुए कहा कि हिंदुत्व को झूठ पर बनाया गया है। इसके बाद ट्वीट के आधार पर बजरंग दल के शिवकुमार ने शेषाद्रीपुरम पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। अब 22 मार्च को चेतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
चेतन कुमार एक्टिंग के साथ विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। पहले भी एक्टर अपनी बयानबाजी के लिए कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। इस बार उनके निशाने पर हिंदुत्व आया। चेतन ने अपने ट्वीट में लिखा, “हिंदुत्व झूठ पर बना है…। सावरकर: भारतीय ‘राष्ट्र’ तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या लौटे- एक झूठ है। 1992: बाबरी मस्जिद ‘राम की जन्मभूमि’ है- एक झूठ है। 2023: उरीगौड़ा- नानजेगौड़ा टीपू के ‘हत्यारे’ हैं- एक झूठ है। हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य समानता है।”
Comments are closed.