भजन गायक नरेंद्र चंचल का दिल्ली में हुआ निधन।
नरेंद्र चंचल देवी मां के भक्ति गीतों के लिए जाने-जाते थे।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): आज 22 जनवरी को दिल्ली में प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 80 साल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बीते 3 महीने से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।
नरेंद्र चंचल देवी मां के भक्ति गीतों के लिए जाने-जाते थे। उन्होंने बॉलिवुड में कई हिट गानों को आवाज दी है। नरेंद्र चंचल को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
नरेंद्र चंचल का जन्म अमृतसर में हुआ था। उन्होंने बॉलिवुड में गायकी की शुरुआत ऋषि कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ से 1973 में की थी। इसके बाद ‘बेनाम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ और ‘अवतार’ जैसी फिल्मों में उनके गाए गाने फेमस हुए है। इसके बाद उनके भजन गायकी में उन्होंने काफी नाम कमाया। नरेंद्र चंचल के देवी भजनों ने लोगों को खूब भक्ति रस में सराबोर किया है।