भाजपा ने MLC चुनाव को लेकर जारी किया अपने प्रत्याशियों के नाम।
बता दें की भाजपा ने उत्तर प्रदेश के सियासत में एक नया दाव खेला हैं।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ):बता दें की भाजपा ने उत्तर प्रदेश के सियासत में एक नया दाव खेला हैं। प्रदेश में 28 जनवरी को होने वाले विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दस प्रत्याशी उतार रही है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शनिवार को छह और नाम की सूची जारी की। इसमें कानपुर के कद्दावर नेता सलिल विश्नोई का भी नाम है। भाजपा ने शनिवार को जो सूची जारी की है, उसमें प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, डॉ. धर्मवीर प्रजापति तथा सुरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को बिहार से अपना एमएलसी प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने हुसैन को बिहार में दो विधान परिषद सीटों पर उपचुनाव के लिए भी जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा भाजपा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी।