भारतीय कम्पनी को रूस 10 करोड़ कोरोना वैक्सीन की सप्लाई करेगा।
रूस भारतीय फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी को 10 करोड़ स्पूतनिक वी वैक्सीनर की सप्लाई करेगा।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : दुनिया भर में कोरोना बढ़ता ही जा रह है। दुनिया में अब संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 97 लाख 15 हजार 706 हो चुका है। अच्छी खबर ये है कि ठीक होने वालों की संख्या भी अब 2 करोड़ 15 लाख से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, महामारी में मरने वालों की संख्या 9 लाख 38 हजार से ज्यादा हो गई है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अब बात करते हैं दुनियाभर में कोरोनावायरस से जुड़ी कुछ अहम खबरों की।
रूस भारतीय फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी को 10 करोड़ स्पूतनिक वी वैक्सीनर की सप्लाई करेगा। इसकी स्पलाई के लिए रसियन डाइरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड और डॉ रेड्डी लेबोरेट्रीज रूस के सॉवरेल वेल्थ फंड ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। रूस के वैक्सीन की फिलहाल ट्रायल चल रहा है। इसे रूस के गामेलया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है। इसकी डिलिवरी ट्रायल खत्म होने के बाद और भारत में इसके रजिस्ट्रेशन के बाद शुरू होगी।
चीन को अपने टीके तीसरे फेज के ट्रायल में अच्छे नतीजे मिले हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बुधवार को यह बात कही। चीन के वैक्सीन के ट्रायल में शामिल संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) ने भी ट्रायल में वैक्सीन के असरकारी होने की बात कही है। चीन के इस वैक्सीन को वहां की फार्मा कंपनी साइनोफॉर्मा तैयार कर रही है। फिलहाल चीन में चार वैक्सीन तैयार करने का काम अलग-अलग स्टेज में है। वैक्सीन के विकसित होने के बाद कोरोना के डर पर क़ाबू पाया जा सकेगा।