(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : महाराष्ट्र के नासिक के देओला इलाके में मंगलवार को ऑटो रिक्शा से टकराकर एक बस कुएं में गिर गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है। नासिक ग्रामीण की एसपी आरती सिंह ने कहा कि कुएं से 20 शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल 30 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे में 30 से अधिक लोगों को भी चोटें आईं। उत्तर महाराष्ट्र जिले में मालेगांव-देओला रोड के आसपास मेसी फाटा पर मंगलवार शाम को दुर्घटना हुई। यात्रियों से भरी हुई बस ऑटो को टकराते हुए कुएं में जा गिरी। टक्कर का असर इतना भीषण था कि बस ऑटो-रिक्शा को अपने साथ लिए घसीटते हुए सड़क किनारे एक कुएं में गिर गई। नासिक ग्रामीण के डिप्टी एसपी सदाशिव वाघमारे ने बताया कि घायलों को राज्य के अस्पतालों में देवला और मालेगांव में भर्ती कराया गया। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम-संचालित (MSRTC) बस धुले जिले से सटे नासिक के कलवन के लिए जा रही थी, जबकि ऑटो रिक्शा विपरीत दिशा से आ रहा था। जब यह हादसा हुआ। खबर लिखे जाने तक दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी था। एबी रोड पर मंगलवार दोपहर डंपर चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रॉली में सवार दो लोग कल्याण सिंह दांगी व अजब सिंह दांगी नीचे गिर गए। उनके ऊपर से डंपर का पहिया गुजर गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शादी में शामिल होने के लिए शिवपुरी आ रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार परिचित महिलाओं में चीत्कार मच गई। वह शवों के समीप ही बैठकर विलाप करती रहीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया। डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
- Home
- States
- MAHARASHTRA
- दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी रोडवेज बस, 20 लोगों की मौत, 30 घायल!