(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :
बैंक का मैनेजर होटल में गया…
मैनेजर: खाने में क्या है?
वेटर: जी, राजमा, मलाई कोफ्ता, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, दम आलू, मिक्स वेज, आलू गोभी।
मैनेजर: मटर पनीर और चार रोटी लाओ।
वेटर: लेकिन सब खत्म हो चुका है, अभी कुछ नहीं है।
मैनेजर: तो इतनी देर से क्यों बक रहा था, पहले ही बता देता।
वेटर: मैनेजर साहब मैं रोज एटीएम जाता हूं। वो एटीएम मुझसे पिन कोड, अमाउंट, रिसीट सब कुछ पूछता है और लास्ट में बताता है, ‘नो कैश। अब समझ आया कि उस वक्त मुझे कैसा लगता है।
बैंक मैनेजर बेहोश…
………………………………………………………
पाकिस्तान के एक स्कूल में एक मास्टर जी पढ़ा रहे थे।
मास्टर जी बोले: बेटे बताओ हमारे पाकिस्तान में पानी की इतनी कमी क्यों है?
स्टूडेंट– मास्टरजी, अब्बू बताते हैं कि हमारे देश में एक ही हैंडपंप हुआ करता था जिसे भारत से आए तारा सिंह ने उखाड़ दिया था। बस तभी से पानी की बड़ी किल्लत है।
मास्टर जी बेहोश…..
……………………………………………………….
दादी और पोते
पोता: दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?
दादी: अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान….
पोता: दादी अब कहां घूमोगी?
पीछे से छोटा पोता बोला…
कब्रिस्तान।
दादी बेहोश…..
……………………………………………………….
मास्टर जी और स्टूडेंट्स
मास्टर जी: इस मुहावरे का अर्थ बताओ, ‘सांप की दुम पर पैर रखना’।
स्टूडेंट: पत्नी को मायके जाने से रोकना।
अब मास्टर जी ये नहीं समझ पा रहे थे कि इस बच्चे को बाहर निकालूं या क्लास का मॉनिटर बनाऊं।
……………………………………………………….
एक औरत हॉस्पिटल गई, वहां एक लेडी डॉक्टर उसका चेकअप करने लगीं…
डॉक्टर: गहरी सांस लीजिए.
औरत ने लंबी, गहरी सांस ली.
डॉक्टर: क्या महसूस हुआ?
औरत: मैडम, आपने बहुत अच्छा परफ्यूम लगाया है, कौन सा है?
डॉक्टर बेहोश…..