हॉलीवुड की निर्माता-निर्देशक पेनी मार्शल का 75 की उम्र में निधन

पेनी मार्शल के निधन की सोमवार को मिली।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : हॉलीवुड की जानी-मानी निर्माता-निर्देशक पेनी मार्शल का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन मधुमेह बीमारी के चलते हुआ है। वह हॉलीवुड सिनेमा का काफी मशहूर चेहरा थीं। पेनी मार्शल के निधन की सोमवार को मिली। पेनी मार्शल ने छोटे परदे के शो ‘लार्वेन एंड शर्ली’ सहित ‘बिग’ और ‘अ लीग ऑफ देयर ओन’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। इन्हीं फिल्मों और टीवी शो ने पेनी मार्शल ने हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।  उनकी फिल्म ‘बिग’ महिला डायरेक्टर द्वारा निर्देशित पहली ऐसे फिल्म थी जिसने यूएस के बॉक्स ऑफिस पर 100 मिलियन डॉलर की कमाई की हो। इसके अलावा पेनी मार्शल पहली महिला डायरेक्टर थीं जिनकी दो फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर 100 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। उन्हें साल 2004 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के खिताब से सम्मानित किया गया।इसके अलावा पेनी दूसरी ऐसी महिला निर्देशक रहीं जिनकी फिल्म ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट की गई। उनके द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अवेकनिंग्स’ को सर्वश्रेष्ठ पिक्चर सहित तीन एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.