(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। अपने करोडों फैन बेस के कारण यह जोड़ी हमेशा चर्चा में रहती है। अब ये जोड़ी फिर से सुर्खियां बटोर रही है। इसकी वजह जानकर फैन्स काफी हैरान रह जाएंगे क्योंकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ‘तलाक’ लेने वाले हैं। शोएब मलिक के एक दोस्त ने इस बात का खुलासा किया है। वहीं इस खबर से खेल जगत में काफी हलचल मची हुई है। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं। दोनों के तलाक का कारण शोएब द्वारा सानिया को धमकी देना बताया जा रहा है। पाकिस्तान में इस बात की भी चर्चा है कि शोएब एक पाकिस्तानी लड़की को कुछ दिनों से डेट कर रहे हैं। बहरहाल अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। शोएब मलिक पाकिस्तान में रहते हैं और सानिया इन दिनों अपने बेटे के साथ दुबई में रह रही हैं।