शाहीन बाग में कपिल गुर्जर नाम के युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने हिरासत में लिया

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : CAA और NRC को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक हमलावर ने वहां गोली चला दी है। इससे पहले जामिया के इलाके में एक नाबलिग ने फायरिंग की थी। जामिया के बाद अब शाहीन बाग में गोली चलने से लोगों में दहशत है। शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में काफी ज्यादा महिलाएं शामिल हो रही हैं। पुलिस ने बताया कि वह शख्स हवा में फायरिंग कर रहा था। उसका नाम कपिल गुर्जर है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। यह फायरिंग शाहीन बाग में चल रहे धरने से चंद कदम दूरी पर ही चली है। जसोला रेडलाइट पर मेट्रो लाइन के नीचे गोली चली है। जहां गोली चली है वह जगह मुख्य धरनास्थल से करीब 150 मीटर दूर है। दरअसल यहीं से धरनास्थल परिसर के बैरिकेड लगे हैं। और सुरक्षाकर्मी भी यहां बैठे रहते हैं। गोली परिसर से बाहर चली है। हालांकि, इसका शाहीन बाग या जामिया से कोई लेना देना है या नहीं है। या किसी अन्य विवाद में गोली चली है, पुलिस पूछताछ कर रही है। गोली चलाने वाले का नाम कपिल गुर्जर है। यह पुलिस की हिरासत में है। गोली चलने से कोई घायल नहीं हुआ है। इधर, घटनास्थल पर महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई है। वहीं शाहीन बाग में धरने को हटाने की मांग को लेकर धरना शुरू हो गया है। यहां करीब 100 लोग जुटे जिन्हें पुलिस पकड़कर ले गयी। हालांकि फिर थोड़ी देर में छोड़ दिया तो ये लोग फिर वापस धरनास्थल पर आ गए। जिस जगह गोली चली है वहीं पर धरना शुरू कर दिया। लोग शाहीन बाग खाली करो, दिल्ली बंधक नहीं बनेगी के नारे लगा रहे हैं। घटना स्थल पर भीड़ बढ़ती जा रही है। इधर दिल्ली पुलिस के डीसीपी चिन्मय बिसवाल ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह फायरिंग हवा में की गई थी, हालांकि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर को गिरफ्तार करके उसे सरिता विहार थाने में ले जाया गया है, वहां उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को गाड़ी में बिठाए जाने से पहले कहा, ‘हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’ बताया जा रहा है कि आरोपी दल्लुपुरा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी को सरिता विहार थाना ले जाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि 30 जनवरी को जामिया नगर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारिहाथ में पिस्तौल लेकर पहुंचा था। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.