वामपंथ शासित केरल में RSS कार्यकर्ता की हत्या

हमले के पीछे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है।

कश्मीरियों के अंदाज़ में केरल की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भाजपा कार्यालय में किया हमला। गौ मांस खाने का समर्थन करने वाली मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी शासित केरल में भाजपा कार्यालय पर देर रात हमला किया गया। हमले के पीछे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है। राज्य भाजपा के मुख्यालय की और से जारी विडियो में हमला रात 1:40 मिनट पर हुआ। हमलावरों ने गाड़ियों के साथ तोड़ फोड़ भी की।

पार्टी महासचिव एमटी रमेश ने हमले को सुनियोजित हमला बताया है। इस हमले के पीछे माकपा के स्थानीय नेता आई.पी.बिनू और उनके कार्यकर्ताओं का हाथ है। बता दें कि केरल में शासित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा से भाजपा और RSS का विरोध करती आई है। पशु बाज़ार में वध के लिए पशुओं की बिक्री पर रोक लगाए जाने को लेकर केंद्र केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने मोदी सरकार को उनके राज्य के लोगों को खान पान के बारे में न सिखाने की हिदायत दी थी।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने हमला कर अपना नीचला स्तर साबित किया हो। पहले भी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने केरल के कन्नूर के पय्यनूर स्थित RSS कार्यालय पर हमला कर अपना स्तर साबित किया हैं। भाजपा से घबराई पार्टियों की लिस्ट में कांग्रेस पार्टी, बसपा, सपा के साथ अब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भी जुड़ गयी है। अन्य विपक्ष पार्टियां तो भाजपा भारत छोड़ो आंदोलन चला रही है, वही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कश्मीर पत्थरबाजों से प्रेणा लेकर हमले जैसे हथकंडे अपना रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.