वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना की हार्ट अटैक से मृत्यु, पीएम मोदी सहित गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया ।

रोहित सरदाना के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े काफी लोगों ने शोक जाहिर किया है। बता दें रोहित सरदाना ने देश के बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): पत्रकारिता जगत से एक बड़ी दुखद खबर आई है। टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि आज (30 अप्रैल) सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।
कुछ दिन पहले रोहित कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गए थे लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। रोहित सरदाना के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े काफी लोगों ने शोक जाहिर किया है। बता दें रोहित सरदाना ने देश के बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना कोरोना से संक्रमित थे। हालात गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अंतिम सांस तक कोशिश की, लेकिन रोहित सरदाना को नहीं बचा सके। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती रोहित सरदाना को शुक्रवार सुबह हार्टअटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। हालांकि, यह भी सच है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। कुछ दिन पहले ही रोहित कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। रोहित सरदाना के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े काफी लोगों ने शोक जाहिर किया है।
पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर रोहित सरदाना के निधन पर शोक जताया है- ‘रोहित सरदाना ने हमें बहुत जल्द छोड़ दिया। ऊर्जा से भरपूर…। उनके असामयिक निधन ने मीडिया जगत में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।’

भले ही कोरोना की वजह से आज रोहित सरदाना इस दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन एक दिन पहले तक वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे और लोगों की मदद कर रहे थे। रेमडेसिविर इंजेक्शन हो या अस्पताल में बेड, रोहित सरदाना अपने स्तर से लोगों की मदद कर रहे थे।
यहां तक कि अपनी मौत से एक दिन पहले (29 अप्रैल) तक रोहित सरदाना ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक महिला को रेमडेसिविर इंजेक्शनों की व्यवस्था करने की गुहार लगाई थी। वहीं इससे पहले 28 अप्रैल को प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की थी।
रोहित के निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा है-‘रोहित सरदाना के असामयिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। देश ने एक बहादुर पत्रकार खो दिया है, जो हमेशा निष्पक्ष और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करता था। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’

रोहित सरदाना की असमय मृत्यु से पूरे देश में शोक व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.