राजधानी समेत पूरे एनसीआर में आज कोहरे का क़हर।

राजधानी समेत पूरे एनसीआर में आज कोहरा छाया हुआ है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ):राजधानी समेत पूरे एनसीआर में आज कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘मध्यम कोहरे’ का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने आज देश के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। जम्मू-कश्मीर के साथ ही लद्दाख में भारी बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में मैदानी इलाकों में ठंड का कहर बढ़ सकता है।मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि आज देश के कई राज्‍यों में कोहरा देखने को मिल सकता है। ऐसा दिखाई भी दे रहा है। दिल्‍ली, यूपी, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के अधिकांश हिस्‍सों में घना कोहरा छाया हुआ है। अगले पांच दिनों तक देश के कई राज्‍यों में ऐसी ही ठंड देखने को मिल सकती है।

देश के अधिकांश हिस्सों में अब ठंड बढ़ने लगी है। इस दौरान पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी भी मैदानी इलाकों में ठंड का सितम बढ़ा रही है। दूसरी तरफ, दक्षिणी राज्यों में बारिश का मौसन बन रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। पूर्वोत्तर के राज्य, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय भी कोहरे की चपेट में रहे। बिहार और पश्चिम बंगाल के भी कुछ हिस्से कोहरे की चपेट में आए। तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का पूर्वानुमान है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.