यह स्कॉटिश लड़की है ओलिंपिक बॉक्सर होने के साथ साथ एक क्लासिकल म्यूजिशियन !

2016 में क्लारेसा ने एमेच्योर छोड़कर प्रोफेशनल बॉक्सिंग शुरू की थी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : स्कॉटलैंड की बॉक्सर हेना रेनकिन क्लासिकल म्यूजिशियन हैं। वे अब तक यूरोप में कई कॉन्सर्ट और ओपेरा में परफॉर्म कर चुकी हैं। अब शनिवार को उन्हें बॉक्सिंग रिंग में 100 फीसदी परफॉर्म करना होगा। यह उनके करियर की सबसे बड़ी परफॉर्मेंस है। 28 साल की हेना की फाइट दो बार की ओलिंपिक चैम्पियन क्लारेसा शील्ड्स से है। क्लारेसा लंदन (2012) और रियो ओलिंपिक (2016) की मिडिलवेट कैटेगरी की चैम्पियन हैं। 2016 में क्लारेसा ने एमेच्योर छोड़कर प्रोफेशनल बॉक्सिंग शुरू की थी। उनके नाम आईबीएफ और डब्ल्यूबीए मिडिलवेट और सुपर मिडिलवेट के वर्ल्ड टाइटल हैं।हेना और क्लारेसा की फाइट मिडिलवेट कैटेगरी में है। हेना अगर जीतती हैं तो वे इस कैटेगरी की वर्ल्ड चैम्पियन होंगी। वे स्कॉटलैंड की पहली महिला वर्ल्ड चैम्पियन भी बन जाएंगी। हेना ने प्रोफेशनल करियर में सात फाइट लड़ी हैं। इनमें से पांच जीती हैं। क्लारेसा ने 78 फाइट में से 77 जीती हैं।हेना अपने परिवार, म्यूजिक और बॉक्सिंग के बारे में बताती हैं, ‘हम तीन बहनें हैं। पिता खेती करते हैं। मेरी दोनों छोटी बहनें पिता की मदद करती थीं। मेरा कई अलग-अलग चीजों में मन लगता था। म्यूजिक उनमें से एक था। मैंने 15 साल की उम्र से म्यूजिक की ट्रेनिंग लेना शुरू की।’उन्होंने बताया, ‘पहले मैं बांसुरी बजाया करती थी, लेकिन एक दिन स्कूल में किसी ने बैसून (लकड़ी का वाद्ययंत्र) डोनेट किया। फिर मैं उसे ही बजाना सीखने लगी। मैंने ग्लास्गो के म्यूजिक स्कूल रॉयल कंजरवेटर ऑफ स्कॉटलैंड से पढ़ाई की। मैंने लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ म्यूजिक से मास्टर्स किया।’हेना ने बताया, ‘मैं दुनिया के कई शहरों में परफॉर्म कर चुकी हूं। इसमें भारत भी शामिल है। मेरे नाना म्यूजिक टीचर थे। मेरी मां भी पियानो, सेलो और फ्रेंच हॉर्न बजाया करती थीं। वे सभी कॉन्सर्ट में मेरे साथ होती थीं। वे मेरी सबसे बड़ी आलोचक और सबसे बड़ी प्रशंसक थीं। लेकिन 2013 में कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई थी।’हेना कहती हैं, ‘मैं बचपन में ताइक्वांडो सीखा करती। लंदन जाने से पहले मैंने थाई बॉक्सिंग भी सीखी। बॉक्सिंग तो मैंने फिटनेस के लिए करनी शुरू की थी। मैंने चैरिटी के लिए कई बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हिस्सा भी लिया। जब भी मैं किसी बॉक्सिंग फैमिली को बताती हूं कि मैं म्यूजिशियन हूं तो वे मुझे थोड़ा पागल समझते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.