वैज्ञानिकों ने खोज निकाला ऐसा ग्रह जहां है पानी की उपस्थिति , एलियन होने की संभावना |
अब वैज्ञानिकों को एक ऐसे ग्रह के बारे में पता चला है, जहां पानी मौजूद होने के प्रमाण मिले हैं। मतलब पानी है तो एलियन भी हो सकते हैं।
(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : सब यही सोचते हैं कि क्या इतने बड़े ब्रह्मांड में किसी अन्य ग्रह पर जीवन है या नहीं। वैज्ञानिक भी इसका सटीक जवाब नहीं दे पाते हैं, लेकिन ज्यादातर मानते हैं कि कभी न कभी कोई ऐसा ग्रह जरूर ढूंढ लिया जाएगा, जहां किसी न किसी रूप में जीवन होगा। पर-ग्रहियों को लेकर हमारी कल्पना ने भी काफी उड़ान भरी है। पर-ग्रहियों को हम एलियन के नाम से जानते हैं। अब वैज्ञानिकों को एक ऐसे ग्रह के बारे में पता चला है, जहां पानी मौजूद होने के प्रमाण मिले हैं। मतलब पानी है तो एलियन भी हो सकते हैं।वैज्ञानिकों को कम घनत्व वाले एक एक्सोप्लैनेट (बाहरी ग्रह) पर कई धातुएं और पानी मौजूद होने के प्रमाण मिले हैं। डब्ल्यूएएसपी-127बी नामक बाहरी ग्रह बृहस्पति से 1.4 गुना बड़ा है, लेकिन द्रव्यमान उसका 20 फीसद ही है। इतने कम घनत्व वाला ग्रह अब तक खोजे गए हजारों बाहरी ग्रहों में अकेला है |ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज और स्पेन के इंस्टीट्यूट डी एस्ट्रोफिसिया डी कैनेरियास के वैज्ञानिकों ने ग्रैन टेलीस्कोप कैनेरियास का इस्तेमाल कर ग्रह की जानकारी जुटाई थी। एक्सोप्लैनेट के वातावरण में क्षारीय धातु के साथ सोडियम, पोटैशियम और लीथियम पाया गया। इसके अतिरिक्त एक्सोप्लैनेट पर पानी होने का भी संकेत मिला है।सोडियम और पोटैशियम की उपस्थिति से स्पष्ट है कि ग्रह का वायुमंडल साफ होगा। वैज्ञानिकों का कहना है डब्ल्यूएएसपी-127बी जिस तारा का चक्कर लगा रहा है उस पर भी लीथियम काफी मात्रा में उपलब्ध है इसलिए ग्रह पर मौजूद लीथियम का पता लगाना जरूरी है। इसकी मदद से ग्रहों के निर्माण की प्रक्रिया का पता चल सकता है।