मालदीव द्वारा राष्ट्रमंडल में हुई वापसी का प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वागत।

मालदीव 1982 में राष्ट्रमंडल का सदस्य बना था, लेकिन 2016 में उसने इसकी सदस्यता छोड़ दी थी।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :   मालदीव फिर से राष्ट्रमंडल में शामिल हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव को राष्ट्रमंडल के 54वें सदस्य के रूप में फिर से शामिल होने पर शनिवार को बधाई दी। मालदीव 1982 में राष्ट्रमंडल का सदस्य बना था, लेकिन 2016 में उसने इसकी सदस्यता छोड़ दी थी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “मैं राष्ट्रमंडल में फिर से शामिल होने पर राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह, स्पीकर मोहम्मद नशीद और मालदीव के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूँ। हम राष्ट्रमंडल में मालदीव का स्वागत करते हैं। हम राष्ट्रमंडल में मालदीव की बड़ी भूमिका निभाने और उसके द्वारा अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।” राष्ट्रमंडल के ज्यादातर सदस्य देश ब्रिटिश साम्राज्य के तहत ब्रिटेन के उपनिवेश हुआ करते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.