मात्र 10500 में मिल रहा है 32 इंच का TV

मात्र 10500 में मिल रहा है 32 इंच का TV

नई दिल्ली (19 जुलाई): जब से भारत में चीन के बने स्मार्टफोन आने शुरू हुए तभी से दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली। अब चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने Mi TV पेश किया है।

कंपनी ने 32-इंच का Mi TV 4A को लॉन्च किया है। शाओमी Mi TV 4A की कीमत 1,099 युआन ($ 163) है। यह 23 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

शाओमी Mi TV 4A (32-इंच) में प्लास्टिक हाउसिंग के साथ ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है।
– Mi TV 4A में प्लास्टिंक बॉडी होने का वजह से इसका वजन सिर्फ 3.9kg है, जिसे कोई भी आसानी से कही भी लेजा सकते है।
– जब टीमी से फ्रेम को जोड़ दिया जाता है, तब इसका वजन 3.94kg हो जाता है।
– Mi TV 4A में 32-इंच का डिसप्ले दिया गया है, जिसमें 1,366 x 768 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है।

– Mi TV 4A में 178 डिग्री का एक व्यइंग एंगल दिया गया है।
– इसमें क्वाड-कोर 1.5GHz प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें चार कॉर्टेक्स-A53 कोर हैं।
– ग्राफीक के लिए Mi TV 4A Mali-550 MP3 जीपीयू दिया गया है।
– Mi TV 4A में 1जीबी रैम के साथ 4जीबी इंटरनल स्टोरेज के तौर पर दी गई है।
– Mi TV 4A (32) में 5W स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है, जबकि इंटरफेस में दो HDMI, AV पोर्ट, S/PDIF आउटपुट, DTMB, USB पोर्ट और कनेक्टर शामिल हैं।
– Mi TV 4A 32-इंच वर्जन में शाओमी TV पैचवॉल सिस्टम दिया गया है। वहीं, कुछ दिन पहले शाओमी की सबसे छोटी Mi TV को 3C सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.