मप्र : 6 साल की मासूम के हाथ-पैर बांध किया दुष्कर्म फिर फोड़ी आंखें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की खबर मध्यप्रदेश के दमोह से आई है। आरोपियों ने मासूम की हाथ-पैर बांधे और उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं। उसे जान से मारने की कोशिश भी की। इसके बाद दरिंदे बच्ची को मरा समझकर भाग गए। बच्ची की हालत गंभीर है। फिलहाल, उसका इलाज जबलपुर के अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस वारदात के बहाने एक माह की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
एसपी हेमंत चौहान ने बताया कि जबेरा थाना क्षेत्र के बंतीपुर गांव में बुधवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। अचानक लापता हो गई। उसे आसपास तलाशा गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। अगले दिन सुबह बच्ची घर के नजदीक एक किसान के बाड़े में बेसुध हालत में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे। चेहरे पर गंभीर चोट थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- “इतनी नृशंस, दरिंदगी भरी घटना, वो भी लॉकडाउन के दौरान, जहां लोग जरूरी चीजों के लिए भी घर से बाहर तक नहीं जा पा रहे, वहां अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।एक माह की आपकी सरकार प्रदेश को किस ओर ले जा रही है। आरोपियों को तुरंत पकड़ा जाए। उन पर कड़ी कार्रवाई हो। परिवार की हर संभव मदद हो। लापरवाहों पर भी कार्रवाई हो।” मप्र के मुख्यमंत्री की ओर से कार्यवाई का आश्वासन तो दिया गया है लेकिन उस बच्ची को समय पर सुरक्षा नहीं मिली और उससे हुए नुक्सान की भरपाई सही अर्थों में होना असंभव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.