मप्र : कांग्रेस सरकार को गिराने वाले शिवराज के बयान के आडियो पर घिरी भाजपा।
प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया- ‘मोदीजी आपने लोकतंत्र की हत्या की है या आपके सीएम आदतन लफ्फाजी कर रहे हैं।’
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : ओम तिवारी : मध्य प्रदेश में एक विवादित आडियो के सामने से केंद्र तक विवादों के घेरे में आ गया है। मध्य प्रदेश में एक विवादित मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से आदेश मिला था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया- ‘मोदीजी आपने लोकतंत्र की हत्या की है या आपके सीएम आदतन लफ्फाजी कर रहे हैं।’ यह वायरल ऑडियो इंदौर की रेजीडेंसी का बताया गया है, यहां शिवराज सांवेर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद थे। तुलसी शिवराज कैबिनेट में मंत्री हैं। फ़िलहाल इस ऑडियो में कितनी सत्यता है यह तो नहीं पता लेकिन इसने एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है।
मै तो शुरू दिन से ही कह रहा था कि भाजपा ने मेरी बहुमत व जनादेश प्राप्त सरकार को जानबूझकर साज़िश-षड्यंत्र व प्रलोभन का खेल रच गिराया है क्योंकि मेरी सरकार किसानो का क़र्ज़ माफ़ कर रही थी, युवाओं को रोज़गार दे रही थी , महिलाओं को सुरक्षा देकर उनके सम्मान की रक्षा कर रही थी ,
1/4— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 10, 2020
मिलावट व माफ़ियाओ के ख़िलाफ़ अभियान चला रही थी , प्रदेश में निवेश ला रही थी , निरंतर जनहितैषी कार्य कर रही थी , भाजपा को यह सब सहन नहीं हुआ।
उसे डर व भय था कि इन सब कार्यों से उसका वर्षों तक सत्ता में वापस लौटना नामुमकिन हो जायेगा।
2/4— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 10, 2020
अब तो इस बात की पुष्टि भी हो गयी और सच्चाई भी प्रदेश की जनता के सामने आ गयी कि मेरी सरकार को गिराने के लिये किस तरह की साज़िश व खेल रचा गया और उसमें कौन- कौन शामिल था।
जो लोग कहते थे कि कांग्रेस की सरकार के पास बहुमत नहीं था , वो अपने असंतोष से गिरी , हमने नहीं गिरायी ,
3/4— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 10, 2020
उनके झूठ की पोल भी अब सभी के सामने आ चुकी है।
शिवराज ने 15 वर्ष झूठ के बल पर सरकार चलायी , जनता ने सबक़ भी सिखाया लेकिन अभी भी निरंतर झूठ परोस रहे है।
4/4— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 10, 2020