मध्यप्रदेश : भाजपा ने जारी किए घोषणा पत्र, हर साल 10 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को घोषणा पत्र जारी किया। इसे दृष्टि पत्र नाम दिया गया

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को घोषणा पत्र जारी किया। इसे दृष्टि पत्र नाम दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अगर उनकी सरकार आई तो 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। महिलाओं के लिए अलग से नारी शक्ति संकल्प पत्र भी जारी किया। भाजपा ने इस घोषणा पत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगे थे। पार्टी को 30 हजार से ज्यादा सुझाव मिले। इसमें से 700 सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया गया। राज्य में 28 दिसंबर को मतदान है और 11 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे।

घोषणा पत्र की अहम बातें

  • हायर सेकंडरी स्कूल में 75% अंक लाने और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटी देने का वादा। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन भी सरकार कराएगी।
  • लड़कियों को कॉलेज तक लाने ले जाने के लिए सुरक्षित और निःशुल्क परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
  • लड़कियों को स्कूल और कॉलेज में सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने नई मुक्ता योजना लाई जाएगी।
  • आत्मसुरक्षा के लिए कॉलेज में लड़कियों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी जाएगी, गर्ल्स हॉस्टल की क्षमता दोगुनी करेंगे।
  • विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स की सीटें बढ़ाई जाएंगी। हर थाने में महिला उपनिरीक्षक सिर्फ महिलाओं से जुड़े मामले देखेगी।
  • 12वीं क्लास में 75 फीसदी अंक लाने वाली लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी।स्कूलों में नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। महिला कौशल परामर्श केंद्र खोले जाएंगे।
  • सिंचाई का रकबा बढ़ाया जाएगा।
  • हर साल 10 लाख लोगों को रोजगार, एक कारीगर यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
  • फूड प्रोसेसिंग, टूरिज्म यूनिवर्सिटी भी खोली जाएगी।
  • नए वेतन आयोग की स्थापना की जाएगी। कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.