हिमाचल प्रदेश-मंडी के समीप बस गिरी, 14 की मौत, दर्जनों घायल।

14591664_1130387233675169_1641930085653301505_n14980768_1130385743675318_8015975104613626479_n14907063_1130386037008622_6797186866052707842_n14963290_971726526306943_3730980196926145399_n

 

14915292_971726559640273_1310670510357226731_n

14962659_1130385993675293_4018989331720000308_n14925575_971726706306925_7110516040839369806_n14925339_971726852973577_2673907876171984751_n

मंडी। जिला मुख्यालय के साथ लगते बिद्रावणी में आज (शनिवार) दोपहर बाद एक निजी बस ब्यास में लुढ़क गई। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी की समाचार लिखे जाने तक इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी थी। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार आज दोपहर को एक निजी बस मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी। इस दौरान बिद्रावणी के समीप पहले बस की टक्कर एक बाइक से हो गई उसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे सीधे ब्यास में लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 30 से 35 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। सभी घायलों को निकाल लिया गया है और उन्हें उपचार के लिए मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौर रहे कि ब्यास में लुढ़कने के बाद बस बीच में ही फंस गई।14639742_1130385837008642_3861829610369753449_n14962545_971726612973601_5535496342678761218_n14963396_1130385770341982_1541847849057738744_n14991863_971726456306950_3570628544115887316_n (1)14980791_1130406797006546_3146054199494510696_n
Leave A Reply

Your email address will not be published.