भैरवी गोस्वामी ने उड़ाया कृति सेनन का मजाक

दरअसल, हवा हवा गाने पर पलंग तोड़ डांस करते हुए कृति ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के नाम पर कोई और सुर्खियों में रहना चाहता है। यह शख्स है हेट स्टोरी स्टार भैरवी गोस्वामी जो कृति के नाम पर लाइमलाइट में रहना चाहती हैं। अर्जुन कपूर की हालिया रिलीज फिल्म मुबारकां के लिए एक्ट्रेस ने अपनी फन साइड दिखाई थी। दरअसल, हवा हवा गाने पर पलंग तोड़ डांस करते हुए कृति ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसके जरिए उन्होंने मुबारकां के प्रति अपना सपोर्ट जाहिर किया था। लेकिन शायद ही उन्हें पता रहा होगा कि इसकी वजह से वो ट्रॉल हो जाएंगी। कृति के वीडियो पर सबसे पहले कमाल आर खान ने कमेंट किया था।

खान ने ट्विट किया था- ये देखो कीर्ती बेचारी, राब्ता के फ्लॉप होने के बाद मेंटली डिस्टर्ब हो गई है। यह काफी नार्मल था। हर बार कमाल बॉलीवुड सेलिब्रिटी को बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात थी जब हेट स्टोरी एक्ट्रेस भैरवी गोस्वामी ने बरेली की बर्फी स्टार पर कमेंट किया। उन्होंने केआरके के ट्विट का रिप्लाई करते हुए लिखा- वह वास्तव में एक पागल महिला की तरह बर्ताव कर रही है। यह एक्ट्रेस कैसे बन गई है। कोई हेडलाइट नहीं, कोई बम्पर नहीं है। कॉलेज स्टूडेंट इससे बेहतर दिखते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर यह भैरवी गोस्वामी कौन है तो आपको बता दें कि उनकी पहली फिल्म भेजा फ्राई थी।

भैरवी को मिस्टर भट्टी ऑन छुट्टी में अनुपम खेर और अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया था। फिल्म में उनका कैमियो था। जिसमें उन्होंने एक खूबसूरत महिला का किरदार निभाया था। कच्चा लिंबू में भैरवी ने एक सिंपल स्कूल टीचर का किरदार निभाया था। हेट स्टोरी में उन्होंने शीला का रोल किया था। बता दें कि कृति ने हील्स उतारकर और बेड पर चढ़कर डांस किया था।

वीडियो को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन दिया था- तो क्या हुआ अगर आपने एक गाउन पहना हुआ है। अपनी हील्स उतारिए और कुछ रस्ता डांस कीजिए जब हवा हवा चल रहा हो। मुबारकां की टीम को शुभकामनाएं। एक्ट्रेस के डांस की तारीफ करते हुए अर्जुन ने कहा था- बरेली की बर्फी की तरफ से पलंग तोड़ नाच। धन्यवाद बिट्टी अका कृति सेनन इस रायता डांस के लिए। मुझे यह पसंद आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.