भारत में लॉन्च हुआ Apple का सबसे पावरफुल कंप्यूटर, कीमत 2.5 लाख!

नई दिल्ली। Apple भारत में अपना ऐसा कंप्यूटर लॉन्च किया है जिसके बारे में अभी कई लोगों को पता नहीं है। यह कंपनी का Mac Pro डेस्कटॉप कंप्यूटर है जो काफी प्रीमियम है। यह MacBook Pro अथवा iMac से कई गुना ज्यादा फास्ट और अत्याधुनिक है। कंपनी ने भारत में इसे 2 लाख 50 हजार रुपए की शुरूआती कीमत में पेश किया है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत 3 लाख 30 हजार रुपए है। चार मॉडल में आया

आपको बता दें कि एपल Mac Pro को सबसे पहले साल 2013 में लॉन्च किया गया था। यह Intel Xenon प्रोसेसर से लैस है। इस कंप्यूटर को स्पीड और पावरफुल प्रोसेसिंग के लिए काम में लिया जाता है। यह इसमें एक यह भी खास बात है कि यह एपल का सबसे पावरफुल कंप्यूटर है। इस Apple कंप्यूटर में को तीन मॉडल में लाया गया है जिनमें क्रमश: iMac, iMac Mini और Mac Pro शामिल हैं। इनमें Mac Pro सबसे पावरफुल है।

ये फीचर्स हैं खास

Mac Pro में Intel Xenon E5 प्रोसेसर के साथ Dual AMD Fire Pro D500 ग्राफीक्स प्रोसेसिंग यूनिट, 16GB रैम है। वहीं, Mac Pro के टॉप वर्जन में 3.0GHz ऑक्टाकोर Inten Xenon E5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें AMD Fire Pro D700 GPU के साथ 16GB है। Mac Pro के दोनों मॉडल में 256GB की इंटरनल मेमोर है जिसे बढ़ाकर 512GB से 1TB तक किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 4 USB पोर्ट, 6 ठंडरबर्ड पोर्ट, ड्यूल गीगाबिट इथरनेट और HDMI 1.4 Ultra HD पोर्ट्स मौजूद है। यह कंप्यूटर WiFi 802.11 और Bluetooth 4.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.