“भारतीय विदेश सेवा दिवस” के मौके पर प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को दी शुभकामनाएं ।
भारतीय विदेश सेवा दिवस 9 अक्टूबर को मनाया जाता है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ):भारतीय विदेश सेवा दिवस 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को IFS अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने कहा आज भारतीय विदेश सेवा दिवस के मौके पर IFS अधिकारियों को शुभकामनाएं। हर साल 9 अक्टूबर को मनाए जाने वाले भारतीय विदेश सेवा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को IFS अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ आज भारतीय विदेश सेवा दिवस के मौके पर अधिकारियों को शुभकामनाएं। देश की सेवा, वैश्विक स्तर पर देश हित को आगे बढ़ाने का उनका काम सराहनीय है। वंदे भारत मिशन और अन्य कोविड संबंधित मदद के लिए किए गए उनके काम उल्लेखनीय हैं।
बता दें कि वंदे भारत मिशन की शुरुआत महामारी के कारण लॉकडाउन में दूसरे देशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए की गई थी। प्रधानमंत्री ने प्रशंशा करते हुए अधिकारियों का मनोबल भी बढ़ाया और राष्ट्रय हित में सदेव तैनात रहने वाले अधिकारियों को सराहा।