ब्रह्मकुमारीज भवन में प्रवचन के दौरान बोले राम प्रकाश, सभी में है परमात्मा का डी. एन. ए।

सुन्दरनगर।रोशन लाल शर्मा
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :
ब्रह्मकुमारीज भवन में प्रवचन के दौरान राम प्रकाश सिंघल बोले कि  माता पिता का डी.एन.ए.बच्चे मे पाया जाता है। उन्होंने कहा यह एक शाश्वत सत्य है। इसी तरह परमात्मा हमारा पिता हैं तो परमात्मा का डी.एन.ए.सभी मनुष्य की की आत्मा मे पाया जाता है।उक्त विचार अमेरिका से पधारे राजयोगी ब्रह्माकुमार राम प्रकाश सिंघल जी ने विभिन्न विभागों से आये ऑफिसरज़ को ब्रह्माकुमारीज के राजयोग भवन मे संबोधित करते हुये कहे।उन्होने कहा हर मनुष्य बड़ा कार्य करना चाहता है मगर वह छोटे कार्य पर ध्यान नहीं देता।अगर हम छोटे-2 कार्य पर ध्यान दें तो बड़ा कार्य करना सहज हो जाता है।हमें अपने सभी छोटे-2 व्यक्तिगत काम खुद करने चाहिए चाहे हम कितने भी बड़े पद पर आशीन हो।हमारे भीतर भी परमात्मा का डी.एन.ए. है क्योंकि हम उनके बच्चे हैं।जैसे परमात्मा गुणों ,शक्तियों मे सम्पन्न है तो हम मे भी वो गुण शक्तियां हैं ।तो हमें हमेशा देने वाला बनना है।देने वाला देवता होता है।उन्होंने सभी से आवाहन किया कि हमें हमेशा गुण,शक्तियां ,प्यार,शुभ भावना, शुभ कामना बांटनी है।तभी  हम अपने कार्यक्षेत्र मे एक सौहार्द पूर्ण माहौल बना सकते हैं।इस मौके पर बी.बी.एम.बी.चीफ जी.एस.नरवाल,सेवानिवृत्त एस.डी.एम.जे.सी.पटियाल,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एम.एल.एस.एम कालेज अशोक शर्मा,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एम.एल.एस.एम.कालेज फरजाना नजीव,सेवानिवृत्त एकसीन विजली विभाग टी.एस.सेन,साकार संस्था के महेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।ब्रह्माकुमारी सुन्दरनगर शाखा प्रभारी शिखा वहन ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.