बिहार चुनाव: आज मुख्यमंत्री लेंगे चार चुनावी रैलियों में हिस्सा ।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने प्रमुख चुनावी सभाओं में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने प्रमुख चुनावी सभाओं में हिस्सा लेने जा रहें हैं।आज ही वे बाहुबली विधायक व अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में भी गरजेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी भी उनके साथ रहेंगे। एक सभा में मुख्यमंत्री 40 मिनट का समय देंगे।मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10.30 बजे चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे। उनकी पहली चुनावी सभा बांका के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के बलुआ टीकर मैदान में 11:30 बजे होनी है। दूसरी सभा सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के करगहिया स्थित देवी प्रसाद महतो हाई स्कूल मैदान में 12:40 बजे होगी। तीसरी चुनावी सभा मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हवेली खडग़पुर के आरएसके मैदान में अपराह्न 01:50 बजे होगी। आज की आखिरी चुनावी सभा पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के घोसवरी डीह प्रखंड कार्यालय के सामने में शाम 03:05 बजे होगी।मुख्यमंत्री गुरुवार को भी चार चुनावी सभाएं करेंगे। गुरुवार को वे चकाई विधानसभा क्षेत्र के लिए पैरा मटिहान में मध्य विद्यालय के मैदान, सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अमरपुर में उच्चतर हाई स्कूल के मैदान, बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के लिए नीमी कॉलेज के मैदान शेखोपुर सराय तथा पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए पालीगंज में हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
बुधवार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सबसे महत्वपूर्ण जनसभा मोकामा में आरजेडी के बाहुबली प्रत्याशी अनंत सिंह के गढ़ में होगी। मोकामा में अनंत सिंह को टिकट देकर आरजेडी ने जेडीयू को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है। एक जमाने में अनंत सिंह को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता था, लेकिन महागठबंधन के गठन के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दबाव में उन्हें जेडीयू ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। हाल-हाल तक तेजस्वी यादव ने भी अनंत सिंह को बैड एलिमेंट कहा था।देखना है की आगे की राजनीति में होता क्या हैं।