बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी एवं उनकी पत्नी को हार्ट अटैक, भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का था आरोप
(न्यूज़ लाइव नाऊ) : भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को आज बांदा जिला जेल हार्ट अटैक पड़ गया। इस दौरान उनसे मुलाकात करने आई उनकी पत्नी को भी हार्ट अटैक आ गया।
विधायक के साथ उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों को लखनऊ रेफर किया गया है। अब दंपती को लखनऊ में संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया जाएगा। मुख्तार अंसारी को पीजीआई, लखनऊ में लाया जा रहा है। कार्डियक एक्सपर्ट डॉ पी के गोयल इलाज करेंगे। मुख्तार अंसारी के साथ उनकी पत्नी की स्थिति भी ख़राब है।
उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद हैं। आज सुबह उनकी पत्नी उनसे मिलने जेल आईं थी। उसी दौरान मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ गया। पति की ऐसी हालत देखकर उनकी पत्नी को भी हार्ट अटैक आ गया। दोनों की गंभीर हालत देखकर जेल अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। फौरन दोनों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
भारी सुरक्षा के साथ लखनऊ रेफर
विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी लखनऊ रेफर किया गया है। इसके पहले ख़बरें आ रही थीं कि उनके कानपुर भेजा जा रहा है। सुरक्षा कारणों से स्थिति को लेकर संशय बना रहा। पीछे उनके मिलने वालों की दो गाड़ियां भी हैं। साथ में पुलिस जीप व वज्र वाहन। उन्हें लॉरी कार्डियोलॉजी (लखनऊ मेडिकल कॉलेज की ह्रदय रोग इकाई) भेजा गया है। मुख्तार अंसारी व उनकी पत्नी आफसा को अलग-अलग दो एम्बुलेंस से लखनऊ रवाना किया गया। एक सीओ, 2 एसआई व पुलिस बल के साथ हैं। आज मुख्तार को दिल का दौरा पड़ा था।मिलाई के दौरान उनकी पत्नी को भी सदमा लगा था।
जेल के बाहर जुटे समर्थक
जैसे यह खबर बाहर आई तो अस्पताल में उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। जिले के तमाम आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। मुख्तार अंसारी पूर्वांचल के बाहुबली नेता माने जाते हैं. कई बार विधायक रह चुके हैं। कौमी एकता दल नाम से उन्होंने आंचलिक पार्टी बनाई है। फिलहाल वह बहुजन समाज पार्टी से मऊ सदर से विधायक हैं।
बांदा जिला कारागार में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह उनसे मिलने आई पत्नी की भी तबीयत खराब हो गई है। दोनों को एक ही डॉक्टर के अंडर में रखा गया है। मुख्तार के साथ ही उनकी पत्नी को बीपी की समस्या है। डॉक्टर का कहना है कि मुख्तार अंसारी को पहले से ब्लड शुगर के साथ ही हार्ट में दिक्कत थी। बांदा जिला जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबियत अचानक बिगडऩे के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्तार की पत्नी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्तार अंसारी ने कल रात का खाना खाने के बाद ही तबीयत खराब होने की बात कही थी। जेल में ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी।
एडीजी ला एंड आर्डर ने कहा कि हमको सूचना मिली है कि विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से चिकित्सा के लिए लखनऊ या किसी अन्य शहर में रेफर किया गया है। उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हमारी है। हम उनको हर स्तर की सुरक्षा मुहैया कराएंगे।
इससे पहले लखनऊ जेल से माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा जेल भेजा गया था। बांदा जिला जेल भेजे जाने के कारण भी मुख्तार चर्चा में रहे थे। बाहुबली मुख्तार अंसारी बसपा के विधायक हैं। मुख्तार अंसारी ने जेल में रहते हुए ही विधानसभा चुनाव लड़ा था। मुख्तार अंसारी मौजूदा समय में मऊ सदर सीट से विधायक भी हैं।
लखनऊ जेल से माफिया मुख्तार अंसारी को जब बांदा जेल शिफ्ट किया गया था, तब उन्होंने साजिश की ओर इशारा किया था। मुख्तार अंसारी ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा उन्हें जान से मारने की साजिश कर रहे हैं। मुख्तार अंसारी ने ललितपुर जाने को अपनी जान के लिए खतरा बताया। था। सीधे तौर पर कहा कि उनको मारने की साजिश की जा रही है। वह अंसारी चाहते थे कि उन्हें आगरा जेल भेज दिया जाए लेकिन आखिर में उन्हें बांदा भेजा गया था। तमाम उठापटक के बाद बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल शिफ्ट किया गया था। इसके बाद बांदा के डीएम ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी। पत्र लिखकर कहा था कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं है फिर भी अंसारी को बांदा शिफ्ट किया था।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते बांदा से मुख्तार अंसारी को उन्नाव जिला जेल में रखा गया था। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्नाव के जिला जज के साथ डीएम और एसपी ने भी जिला जेल का निरीक्षण किया था। इस दौरान बंदी को वहां से हटाया गया था। मुख्तार अंसारी को 22 दिसंबर उन्नाव जिला जेल में रखा गया था।