पीएम मोदी ने मुम्बई में कहा- चांद पर पहुंचने का सपना जरूर पूरा होगा।
पीएम मोदी ने कहा, हम सबको ये नहीं भूलना चाहिए कि चंद्रयान के साथ भेजा गया ऑर्बिटर, अभी वहीं हैं। वह लगातार चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है। ये भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पीएम मोदी ने मुम्बई में कई नवनिर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां लगभग 19 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले तीन और मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला रखी। राज्य में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने आरे कॉलोनी में मेट्रो परियोजना का मुख्य कारशेड बनाये जाने संबंधी महाराष्ट्र सरकार के निर्णय की आलोचना की थी। इस काम के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों को काटे जाने की जरूरत होगी। इस सप्ताह की शुरूआत में पेड़ों को काटे जाने की योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ था। पीएम मोदी ने कहा, हम सबको ये नहीं भूलना चाहिए कि चंद्रयान के साथ भेजा गया ऑर्बिटर, अभी वहीं हैं। वह लगातार चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है। ये भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। पीएम मोदी ने कहा, ISRO और उसके साथ काम करने वाले लोग वो हैं जो, लक्ष्य प्राप्त करने तक न तो रुकते हैं, न थकते हैं और न बैठते हैं। मिशन चंद्रयान में एक रुकावट आज हमने देखी है। लेकिन ISRO के वैज्ञानिक तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक मंजिल पर नहीं पहुंच जाते, चांद पर नहीं पहुंच जाते। पीएम मोदी ने कहा, सबसे ऊंचे स्तर पर वो लोग पहुंचते हैं जो लगातार रुकावटों और बड़ी से बड़ी चुनौतियों के बावजूद, निरंतर प्रयास करते रहते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम लेते हैं। पीएम मोदी ने कहा, अपने लक्ष्य के लिए कैसे दिन-रात एक कर दिया जाता है। कैसे विपरीत से विपरीत परिस्थिति और चुनौती में भी पूरी तन्मयता के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया जाता है, ये ISRO के अपने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से हम सीख सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा, चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के अनेक शहरों में मैंने लोगों से संवाद किया। उस दौरान मुंबई में जो रात में सभा हुई थी उसकी चर्चा कई दिनों तक हुई। इस स्नेह के लिए मैं आपका आभारी हूं। पीएम मोदी ने कहा, मुंबई के लोगों की सादगी अभिभूत करती है। मोदी ने उपनगर कांदिवली में बांडोगरी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया। मोदी ने मेट्रो भवन का शिलान्यास किया जहां से मुंबई महानगर में प्रस्तावित 337 किलोमीटर की मेट्रो लाइन का नियंत्रण होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में तीन मेट्रो लाइन की आधारशिला रखी, इनके निर्माण पर 19,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पीएम मोदी ने स्वदेशी निर्मित मेट्रो कोच को राष्ट्र को समर्पित किया, यह कोच मुम्बई मेट्रो में उपयोग में लाया जाएगा।