पालघर साधुओं की लिंचिंग मामले के वकील दिग्विजय त्रिवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा, भाजपा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे और विहिप प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी व विनोद बंसल ने वकील की मौत पर सवाल उठाए हैं।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : ओम तिवारी : महाराष्ट्र के पालघर में हुई साधुओं की नृशंश हत्या का केस लड़ रहे वकील दिग्विजय त्रिवेदी की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा, भाजपा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे और विहिप प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी व विनोद बंसल ने वकील की मौत पर सवाल उठाए हैं और मामले की जांच की मांग की है। कई लोगों का कहना है कि या तो मामले की सीबीआइ जांच की जाए या फिर मामले की न्यायिक जांच की जाए।
पालघर में संतो की हत्या मामले में VHP के वकील श्री दिग्विजय त्रिवेदी की सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी
यह खबर विचलित करने वाली है
क्या ये केवल संयोग है की जिन लोगों ने पालघर मामले को उठाया उनपर या तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया या FIR कराया?
ख़ैर ये जाँच का विषय है!
ॐ शान्ति pic.twitter.com/GGlMhAYEl4— Sambit Patra (@sambitswaraj) May 14, 2020
पालघर में मॉब लिंचिंग में साधुओं का केस लड़ रहे वकील के सहयोगी दिग्विजय त्रिवेदी की बुधवार को मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दौरान त्रिवेदी कार से दाहनु कोर्ट जा रहे थे। बताया जाता है कि कार दिग्विजय त्रिवेदी चला रहे थे, तभी उनकी कार ने नियंत्रण खो दिया और बाईं ओर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के कुछ समय बाद दिग्विजय त्रिवेदी की मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना पर सवाल उठाते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सवाल उठाया और मामले की जांच की मांग की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पालघर में संतों की हत्या मामले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से वकील दिग्विजय त्रिवेदी की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह खबर विचलित करने वाली है। इस बारे में उन्होंने कहा कि क्या ये केवल संयोग है कि जिन लोगों ने पालघर मामले को उठाया, उन पर या तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया या एफआईआर दर्ज कराई। खैर यह जांच का विषय है।
आपको बता दें मामले के रहस्य अभी खुले नहीं है, किसी ठोस नतीजे पर जांच के बाद पहुंचा जाएगा।