पानी में डूबा ऐतिहासिक वेनिस शहर।

। वेनिस शहर अपनी ऐतिहासिक इमारतों और कलात्मक संग्रह के लिए दुनियाभर में मशहूर है। 53 साल में पहली बार शहर ने ऐसी भयानक बाढ़ देखी है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : इटली के ऐतिहासिक और पर्यटन के लिए मशहूर वेनिस शहर पर प्रकृति का क्रोध बरस रहा है। बाढ़ से बेहाल इटली के वेनिस शहर में लोगों की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। शहर के सामने ऐतिहासिक इमारतों और कलात्मक विरासतों के संग्रह की चुनौती है। इसके साथ ही पूरा शहर जलमग्न है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वेनिस शहर अपनी ऐतिहासिक इमारतों और कलात्मक संग्रह के लिए दुनियाभर में मशहूर है। 53 साल में पहली बार शहर ने ऐसी भयानक बाढ़ देखी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ऐतिहासिक इमारतों को कम से कम नुकसान पहुंचे, यह एक बड़ी चुनौती है। वेनिस को दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक माना जाता है। इस वक्त बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे शहर की यह तस्वीर जीवन और प्रेम के बारे में बहुत कुछ कहती है। वेनिस प्रशासन की ओर से आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है। बाढ़ आपदा राहत टीम के साथ इमर्जेंसी टीम भी लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है। शहर से पानी निकासी के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। वेनिस में बाढ़ के कारण शहर में 5 फीट से अधिक तक पानी भर गया है। पार्क, सड़कों और गलियों में भी पानी भरा है और लोगों के लिए रास्ते पार करना बड़ी चुनौती। इटली के प्रधानमंत्री ने वेनिस दौरे के बाद इसे दिल तोड़नेवाला आपदा बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.