पंजाब: पठानकोट में रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशान ।
बात दें की पंजाब के पठानकोट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशान साधा ।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): बात दें की पंजाब के पठानकोट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा दोनों पाटियां एक ही हैं। दोनों यहां पंजाब में बस नूरा कुश्ती (नकली कुश्ती) कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश और पंजाब की धरती पर क्या-क्या कुकृत्य नहीं किए। उन्होंने नवां पंजाब का संकल्प दोहराते हुए राज्य के लोगों से इस बार पांच साल सेवा करने का मौका मांगा। उन्होंने कहा कि देशभर में सैकड़ों सैनिक स्कूल खोले जाएंगे और बार्डर क्षेत्र में स्कूलों में एनसीसी का विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी अब कल अबोहर में रैली को संबोधित करेंगे।पीएम मोदी ने रैली में नवां पंजाब के संकल्प के साथ अपना भाषण शुरू किया। उन्हाेंने संत रविदास जयंती पर लाेगों को बधाई दी। उन्हाेंने कहा कि उनकी सरकार संत रविदास जी के बताए राह पर चल रही है। उन्होंने संत रविदास के एक दोहे का जिक्र भी उन्होंने किया। उन्होंने पठानकोट से जुड़ी अपनी यादों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि माझा की इस धरती ने मां जैसा प्यार व स्नेह दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और पंजाब की धरती पर क्या-क्या कुकृत्य नहीं किए।
उन्होंने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ का भी ये लोग विरोध करते रहे। काशी विश्वनाथ मंदिर पर सोना चढ़ाने का काम महाराजा रणजीत सिंह ने ही किया था। आस्था से उनको (कांग्रेस व आप) चिढ़ है। इस बार आप को भाजपा को मौका देना है यह पंजाब ने तय कर लिया है। इस बार पक्का परिवर्तन होगा। यह दोनों (कांग्रेस व आप) राम मंदिर का मिलकर विरोध करती रही हैं। दोनों पार्टियां यहां पंजाब में नूरा कुश्ती कर रही है, लेकिन दोनों एक ही है। एक पार्टी ने पंजाब को नशे में धकेला तो दूसरी पार्टी दिल्ली को शराब का लती बनाने पर लगी है।मोदी ने कहा कि हम मजबूर नहीं मजबूत पंजाब बनाएंगे। पंजाब को खुशहाल बनाएंगे। पंजाब ने हमेशा देश के विकास के लिए योगदान दिया है। कभी पंजाब की पहचान देश के सबसे खुशहाल राज्य के रूप में होती थी, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। युवा पलायन कर रहे हैं, कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। यहां सिर्फ एक ही धंधा चल रहा है खनन में लूट का धंधा। माझा को उद्योगों से दूर रखा गया।उन्होंने कहा कि खनन माफिया पर कोई करवाई होती है क्या। कर्मचारियों को डंडे मारते हैं और खनन माफिया के लोगों को शरण मिलती है। ये लोग अपनी मिट्टी से विश्वासघात कर रहे हैं। मैं डंके की चोट पर कहता हूं, माफिया पंजाब छोड़ेगा, पंजाब का नौजवान पंजाब नहीं छोड़ेगा। अभी पंजाब में सिर्फ केंद्र सरकार का इंजन ही काम कर रहा है। हमने पंजाब में नए हाईवे बनाए दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पंजाब से होकर गुजर रहा है इससे पंजाब का अच्छा विकास हुआ ।