निर्भया तुम्हें कभी नहीं भूलेंगे, फैसले के बाद प्रियंका का इमोशनल पोस्ट

मुंबई। पांच साल पहले दिल्ली में हुए वीभत्स निर्भया गैंग रेप कांड के चार दोषियों की फांसी की सजा को सुप्रीम कोर्ट के बरकरार रखे जाने को प्रियंका चोपड़ा ने न्याय की जीत बताते हुए कहा है कि वो इस तरह की बर्बरता कभी स्वीकार नहीं करेंगी।

अदालती फैसले के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। प्रियंका ने लिखा – पांच साल बाद न्याय मिला है। ये फैसला सिर्फ उन चार दरिंदों के लिए बल्कि घनौनी हरकतें करने वाले हर व्यक्ति के लिए भी है। गैंग रेप के खिलाफ पूरे देश ने एक स्वर में विरोध की आवाज़ उठाई थी। वो सुन ली गई। मुझे अपनी न्याय व्यवस्था पर गर्व है। इस तरह का वीभत्स काम करने वालों को वो अपने जीवन में कभी माफ़ नहीं कर सकतीं। अब जागने का समय है। रेप जैसी हरकतों के खिलाफ एक साथ मिल कर आवाज़ उठाने का समय है, म्यूट मोड़ में जाने का नहीं। निर्भया तुम्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। आप इस पूरे पोस्ट को यहां पढ़ सकते हैं।

बता दें कि 16 दिसंबर 2012 में दिल्ली में चलती बस में निर्भया ( बदला हुआ नाम ) के साथ रेप हुआ था और उसके साथ बर्बरता कर बस से बाहर फेक दिया आया। बाद में उसकी मौत हो गई। गुस्से की आग पूरे देश में फैली और छह लोगों को सजा दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने चार लोगों की फांसी की सजा को बरकरार रखा है। एक दोषी ने जेल में आत्महत्या कर ली और तब के एक नाबालिग को तीन साल के लिए बाल सुधार गृह में भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.