(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज रामलीला मैदान में रैली है। दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध करने के लिए दिल्ली भाजपा ने आज नरेंद्र मोदी का स्वागत किया एवं उनका धन्यवाद किया। नरेंद्र मोदी की रैली में और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए रामलीला मैदान में लाखों लोग आये। रामलीला मैदान मोदी मोदी के नारों से गूँज उठा। मोदी की रैली में भीड़ देखकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की नींद उड़ गयी है। दिल्ली में अगले महीनें चुनाव होने वाले हैं। भाजपा ने इस बार चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है, भाजपा दिल्ली में घर घर जाकर पार्टी का प्रचार कर रही है और अरविन्द केजरीवाल सरकार के झूठे वादों से जनता को बचने की अपील कर रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी दिल्ली चुनाव जीतने के लिए भरपूर मेंहनत कर रहे हैं, इस रैली को भी सफल बनाने के लिए उन्होंने पूरी ताकत लगा दी और दिल्ली वासियों को रैली में आने का निमंत्रण दिया जिसे जनता ने स्वीकार किया और इस रैली ने रिकॉर्ड बना दिया।