देहरादून: अलग -अलग विभाग के सरकारी कर्मचारयों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान
इस दौरान सड़क के दोनो ओर कूड़ा उठाया गया।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): देहरादून, 15 मई 2018 नगर आयुक्त नगर निगम विजय कुमार जोगदण्डे तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय की संयुक्त अध्यक्षता मे ंराजपरु रोड स्थित एनआईवीएच परिसर के आसपास जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सिविल डिफेन्स, नगर निगम और वेस्ट वैरियर संस्था के संदस्यों के सहयोग से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क के दोनो ओर कूड़ा उठाया गया।नगर आयुक्त नगर निगम ने निगम के ऐसे 29 सफाई कार्मिकों जो काम पर लौटे उनको काम पर लगाया तथा चेतावनी दी कि जो बाकि सफाई कार्मिक रात की शिफ्ट तक काम पर नही लौटेगें उनको नगर निगम से हटा दिया जायेगा। इस अवसर पर सफाई कार्मिकों के सुपरवाईजरों ने भरोसा जताया कि रात की शिफ्ट तक सभी सफाई कार्मिक काम पर वापस लौट आयेंगे।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रत्युष कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम नीरज जोशी, सिविल डिफेन्स के सहायक उप नियंत्रक सी.एस बोंथियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर सरिता डोभाल, वेस्ट वैरियर संस्था से नवीन सदाना सहित सफाई कार्मिक उपस्थित थे।