देखिए शादी से पहले कैसे सजा प्रियंका चोपड़ा का घर !
30 नवंबर को निक और प्रियंका फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के लिए कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : प्रियंका चोपड़ा 2-3 दिसंबर को अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। शादी से पहले प्रियंका के मुंबई स्थित घर को सजा दिया गया है। सजे हुए पीसी के घर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका-निक की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन 29 नवंबर को किया जाएगा।
निक, संगीत सेरेमनी में हॉलीवुड और बॉलीवुड के गानों पर डांस करेंगे। कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े निक-प्रियंका की संगीत सेरेमनी को कोरियग्राफ कर रहे हैं। बता दें कि अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका के लिए निक हिंदी गाने भी गाएंगे। वे अपने ट्रूप के साथ करीब 45 मिनट की प्रस्तुति देंगे। 30 नवंबर को निक और प्रियंका फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के लिए कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे। 1 दिसंबर को प्रियंका- निक की हल्दी सेरेमनी होगी। निक और प्रियंका दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे।
2 दिसंबर को हिंदू और 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी। हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी में प्रियंका डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन आउटफिट कैरी करेंगी। वहीं, क्रिश्चियन शादी में वे Ralph Lauren के आउटफिट में नजर आएंगी।एक रिसेप्शन दिल्ली में होगा। ये ग्रैंड रिसेप्शन शादी के कुछ दिन बाद ही ऑर्गेनाइज किया जाएगा।
दूसरा मुंबई में बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए होगा। हालांकि, दोनों ही रिसेप्शन की डेट अभी तक सामने नहीं आई है।दीपवीर की तरह ही प्रियंका और निक की शादी की फोटोज देखने के लिए फैन्स को इंतजार करना पड़ेगा। शादी में टाइट सिक्युरिटी के बीच कोई भी फोटोज क्लिक नहीं कर पाएगा। इसके अलावा प्रियंका-निक वेडिंग वेन्यू यानी उम्मेद भवन तक हेलीकॉप्टर से पहुंचेगे। इस वजह से किसी को फोटोज क्लिक करने का मौका नहीं मिलेगा।