देखिए अंतरिक्ष से ली गई स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तस्वीर, अमेरिकी सैटेलाइट ने खींचा फोटो

दुबई के तट पर बना पाम आइलैंड, मिस्र का ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा समेत दो अन्य मानव निर्मित संरचनाएं हैं जो अंतरिक्ष से दिखाई देती हैं

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : गुजरात के अहमदाबाद में नर्मदा नदी के किनारे बनी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अंतरिक्ष से भी साफ दिखाई देती है। अमेरिका के कमर्शियल सैटेलाइट नेटवर्क- प्लैनेट ने शुक्रवार को 182 मीटर (597 फीट) ऊंची प्रतिमा की अंतरिक्ष से ली गई एक फोटो ट्वीट की। तस्वीर 15 नवंबर को खींची गई थी। इसी के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी उन कुछ मानव निर्मित संरचनाओं में से है, जो पृथ्वी के ऊपर से भी दिखाई देते हैं। दुबई के तट पर बना पाम आइलैंड, मिस्र का ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा समेत दो अन्य मानव निर्मित संरचनाएं हैं जो अंतरिक्ष से दिखाई देती हैं। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की फोटो जारी करने वाली अमेरिकी कंपनी स्काईलैब है। 2017 में इसरो ने एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च करने का कीर्तिमान बनाया था, तब इनमें 88 डव सैटेलाइट स्काईलैब कंपनी के ही थे। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। सरदार पटेल की यह प्रतिमा गुजरात के केवड़िया में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध पर लगाई गई है, जो सात किलोमीटर दूर से नजर आती है। इसके निर्माण में पांच साल का वक्त लगा। यह दुनिया में सबसे कम वक्त में बनने वाली पहली प्रतिमा है। इसे बनाने में 2990 करोड़ रुपए की लागत आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.