दिल्ली हिंसा: अब तक 702 पर एफआईआर दर्ज, 2 हजार से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : राजधानी नई दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में हुई हिंसा के लेकर दिल्ली पुलिस ने अबतक 702 केस दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप में 2 हजार 387 लोगों को या तो गिरफ्तार किया है या हिरासत में लिया हुआ है। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अबतक दर्ज किए गए 702 मामलों में से 49 केस सशस्त्र कानून के तहत दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरपूर्वी दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों में अमन समिति के साथ 283 बैठकें की गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.