डीजल और पेट्रोल की कीमतों में फिर हुई बढ़त।

बता दें की डीजल और पेट्रोल की कीमतों में फिर बढ़त देखने को मिली हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ):बता दें की डीजल और पेट्रोल की कीमतों में फिर बढ़त देखने को मिली हैं। आज डीजल की कीमत में 25 से 31 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो पेट्रोल की कीमत भी 30 पैसे से 33 पैसे तक बढ़ी है।आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 73.87 83.71
कोलकाता 77.44 85.19
मुंबई 80.51 90.34
चेन्नई 79.21 86.51

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.